Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

ममता ने विमान बोस को आगे बुलाकर बटोरी सुर्खियां

राजभवन के इतिहास में यह तीसरी बार है जब ममता बनर्जी ने विमान बोस के प्रति इस तरह का आदर भाव सार्वजनिक रूप से प्रकट किया है

12 Mar 2026

ममता ने विमान बोस को आगे बुलाकर बटोरी सुर्खियां

कोलकाता। राजनीति में अक्सर दिखने वाली कड़वाहट गुरुवार को लोकभवन के गलियारों में कहीं खोई हुई नजर आई। अवसर था राज्य के नए राज्यपाल आर.एन. रवि का शपथ ग्रहण समारोह, जहाँ संवैधानिक मर्यादाओं के साथ-साथ मानवीय रिश्तों और राजनीतिक शिष्टाचार की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुजय पाल ने सुबह ठीक 11.30 बजे आर.एन. रवि को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। लेकिन इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम की सबसे बड़ी चर्चा नए राज्यपाल से कहीं ज्यादा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वरिष्ठ वामपंथी नेता विमान बोस के बीच दिखी केमिस्ट्री की रही।

समारोह के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री की नजर तीसरी पंक्ति में बैठे वाम मोर्चा के चेयरमैन विमान बोस पर पड़ी, उन्होंने तुरंत प्रोटोकॉल और राजनीतिक मतभेदों को किनारे रख दिया। ममता बनर्जी ने खुद आगे बढ़कर उन्हें आवाज दी और कहा कि विमान दा, आप पीछे क्यों? आप सामने आइए। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने स्वयं उनके लिए कुर्सी ठीक की और उन्हें सम्मानपूर्वक दूसरी पंक्ति में बैठाया। राजभवन के इतिहास में यह तीसरी बार है जब ममता बनर्जी ने विमान बोस के प्रति इस तरह का आदर भाव सार्वजनिक रूप से प्रकट किया है। इस भावुक पल ने यह संदेश दिया कि विचारधारा की लड़ाई अपनी जगह है, लेकिन वरिष्ठता का सम्मान बंगाल की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे समय में जब बंगाल चुनाव की दहलीज पर खड़ा है, लोकभवन से निकली सौजन्य और आदर की यह तस्वीर राज्य के राजनीतिक माहौल में सकारात्मकता ला सकती है। जहाँ एक ओर आर.एन. रवि के प्रशासनिक अनुभव पर सबकी निगाहें टिकी हैं, वहीं दूसरी ओर सत्ता और विपक्ष के शीर्ष नेताओं के बीच दिखी इस आत्मीयता ने जनता के बीच एक परिपक्व लोकतंत्र का संदेश पहुँचाया है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता ने विमान बोस को आगे बुलाकर बटोरी सुर्खियां
राजभवन के इतिहास में यह तीसरी बार है जब ममता बनर्जी ने विमान बोस के प्रति इस तरह का आदर भाव सार्वजनिक रूप से प्रकट किया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News